वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के करीब 30 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है. बचाव दल ढही इमारतों के मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुटे हैं, उन्हें अब भी उम्मीद है कि कहीं न कहीं कोई जिंदगी उनका इंतजार कर रही है. हर बार मलबे के नीचे से किसी के जिंदा निकलने की खबर पूरे देश के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है. मौत और तबाही के बीच इंसानी जज्बे की ये कहानियां दुनिया भर के लोगों को भावुक कर रही हैं।
चीनी महिला बाल-बाल बच गयी
इनमें सबसे चर्चित तस्वीर एक चीनी महिला की थी, जिसे बचावकर्मियों ने इमारत की कंक्रीट और छत काटकर सुरक्षित बाहर निकाला था. बाहर आते ही उन्होंने राहतकर्मियों की ओर देखा और बस इतना कहा, ‘आप सभी को धन्यवाद!’ ये छोटा सा वाक्य उस पूरी त्रासदी के बीच उम्मीद का सबसे बड़ा संदेश बन गया.
🇨🇳🇻🇪 वेनेजुएला में भूकंप के बाद चीनी मूल के एक नागरिक को मलबे से बचाया गया. “आप सभी को धन्यवाद!” अंत में वह कृतज्ञता के संकेत के रूप में चिल्लाया। pic.twitter.com/ViCnnCin2p
– अलर्टा मुंडियाल (@AlertaMundoNews) 25 जून, 2026
सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की जा रही है. इसमें दावा किया गया है कि 82 साल की महिला स्कारलेट जिंदा पाई गईं. उनके बारे में अपील की जा रही है कि अगर कोई उन्हें पहचानता है तो कृपया ये खबर उनके परिवार तक पहुंचा दें. हालाँकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।
#ध्यान दें 🚨उन्होंने इस महिला को जीवित पाया, उसका नाम एस्केरलेट है और वह 82 वर्ष की है।
यदि आप उसे पहचानते हैं, तो अपने परिवार को बताएं।#वेनेजुएला pic.twitter.com/vkbjyqV8Dv
– क्रिस्टियन क्रेस्पो एफ. 🇨🇺 (@cristiancrespoj) 25 जून, 2026
मलबे से बच्चा भी सुरक्षित बाहर आ गया.
इस बीच मलबे से एक बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं, जानकारी सामने आई है कि 12 साल का सैमुअल ब्रिटो मलबे में फंसा हुआ है. बताया गया है कि वह अपना दाहिना हाथ हिलाने में असमर्थ हैं. हालांकि, उनके बचाए जाने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
🇻🇪विनाशकारी भूकंप के बाद वेनेजुएला में मलबे के नीचे से एक बच्चे को बचाया गया है।
अभी भी लापता सभी लोग सुरक्षित मिल जाएं।’ 🙏
लेखक: डेनियलpic.twitter.com/KnOCGyC5if https://t.co/7spVpJTISE
– मारियो नवाफ़ल (@MarioNawfal) 25 जून, 2026
#तत्काल 12 साल का सैमुअल ब्रिटो नाम का एक लड़का फंस गया है। यह मैकुटो में ला इगुआना रेस्तरां के सामने है। वह अपना दाहिना हाथ नहीं हिला सकता. #वर्गास
(उसके बचाव की पुष्टि अपेक्षित है) pic.twitter.com/kg1NU5fhne
– एंड्रयूज अब्रू (@AndrewsAbreu) 25 जून, 2026
एक और दिल छू लेने वाली तस्वीर पिंटो सेलिनास से सामने आई, जहां बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे दबे एक छोटे पिल्ले को सुरक्षित बाहर निकाला. तबाही के बीच ये नन्हीं सी जिंदगी उम्मीद की बड़ी मिसाल बन गई.
🇻🇪पिंटो सेलिनास में बचावकर्मियों ने भूकंप के बाद मलबे से एक छोटे पिल्ले को बचाया।
तबाही के बीच आशा का एक छोटा सा क्षण। ❤️#वेनेजुएला #भूकंप
pic.twitter.com/478q7ncaA3– ग्लोबल XprEss (@ExtremeWildlife) 26 जून, 2026
वेनेजुएला के एक युवा नागरिक ने भी सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि उनके परिवार के कई सदस्य अभी भी कैटिया ला मार इलाके में मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है.
🇻🇪🚨एल वेनेजुएला का एक युवा कैटिया ला मार, वेनेजुएला में अपने कई रिश्तेदारों को बचाने के लिए मदद का अनुरोध करता है, जो मलबे में दबे हुए हैं और उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है। pic.twitter.com/gm7puMet6o
– एडुआर्डो मेनोनी (@eduardomenoni) 26 जून, 2026
भूकंप से अब तक 235 मौतें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार शाम को 40 सेकंड के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे देश के मध्य तटीय इलाकों और राजधानी काराकस में भारी तबाही हुई। इमारतें ढह गईं, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हुईं और लगातार आ रहे झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार (25 जून) शाम तक मरने वालों की संख्या 235 तक पहुंच गई।
वेनेजुएला भूकंप: वेनेजुएला में रहते हैं कितने भारतीय, जानिए किस शहर में है भारतीयों की आबादी सबसे ज्यादा?






Leave a Reply