जंतर-मंतर पर आंदोलन के समर्थन में पटना में मार्च, पुलिस ने वॉटर कैनन से छोड़ा पानी

ऐसी ही तस्वीर बुधवार (जुलाई 22, 2026) को दिल्ली में संसद भवन मार्च के दौरान राजधानी पटना में देखने को मिली। AISA ने बुधवार सुबह राजभवन (लोकभवन) तक मार्च निकाला. इस दौरान गांधी मैदान के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

गांधी मैदान में होटल मौर्या के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर छात्रों से झड़प हो गयी. ऐसे में पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. साथ ही वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की गई.

आपको बता दें कि NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से यह प्रदर्शन किया जा रहा है. इस संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन का समर्थन किया और पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया. पानी की बौछारें छोड़े जाने और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भी ये छात्र सड़क पर डटे रहे.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए’

छात्रों ने मीडिया पर भी अपना गुस्सा निकाला

इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मीडियाकर्मियों पर भी अपना गुस्सा निकाला. कई चैनलों के पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. एबीपी न्यूज संवाददाता आर्यन आनंद का सिर फट गया. एबीपी डिजिटल के एक और रिपोर्टर परमानंद के साथ भी मारपीट की गई. उन्हें मामूली चोटें आईं.

दूसरे चैनलों के संवाददाताओं के साथ भी ऐसा ही किया गया. यानी छात्रों का गुस्सा साफ नजर आ रहा था कि वे नीट पेपर लीक से किस तरह नाराज हैं. छात्रों की एक ही मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए.

यह भी पढ़ें- CJP के विरोध के बाद राहुल गांधी के विरोध पर जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया, ‘एनडीए सरकार…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *