जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘दिल्ली पुलिस जबरदस्ती…’

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए

दीपके ने कहा- पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है

अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर कार्रवाई कर रही है. लोगों के साथ मारपीट की जा रही है और सोनम सर को जबरन वहां से ले जाया गया है.” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई.

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

पहले भी हमले की कोशिश का दावा

इससे पहले शुक्रवार देर रात करीब 11:44 बजे अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक और पोस्ट कर दावा किया था कि कुछ लोगों ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कोई वस्तु फेंककर हमला करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा था कि इस घटना में सोनम वांगचुक सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

दीपके ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से जानकारी मिली थी कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सोनम वांगचुक को किसी भी तरह का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी.

अनशन 21वें दिन भी जारी है

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन शनिवार को 21वें दिन पहुंच गया। उनके लगातार अनशन की वजह से उनकी सेहत को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं. इस बीच उन्हें विपक्षी नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है. अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे खत्म नहीं किया जाएगा.

Priyanka Mehta

Priyanka Mehta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *