जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानी खिलाड़ी का शव, ये तस्वीरें ला देंगी आपकी आंखें नम

अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान लंबे समय से अस्पताल में थे, कुछ दिन पहले उन्हें गंभीर बीमारी का पता चला था। वह इलाज के लिए भारत में थे, लेकिन 7 जुलाई को 38 साल की उम्र में वह जिंदगी की जंग हार गए। बुधवार को वह अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले ही उनका निधन हो गया। नियति का खेल देखिए कि जन्मदिन के दिन ही उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, इससे हर कोई हैरान रह गया।

शापूर जादरान का जन्म 8 जुलाई 1987 को लोगर प्रांत में हुआ था। बुधवार 8 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर काबुल पहुंचा, जहां उनके साथ खेल चुके राशिद खान, मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे. शापूर जब क्रिकेट में आए तो उन्होंने अपनी लंबाई, लंबे बाल और तेज गेंदबाजी के कारण सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपने करियर में गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आउट किया.

भारत में अंतिम सांस ली

शापूर जादरान का दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह इम्यून सिस्टम से जुड़ी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी, कई पूर्व और वर्तमान खेल रहे खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य काबुल हवाई अड्डे पर एकत्र हुए। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं, राशिद खान के आंसू नहीं रुके, पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी भी काफी भावुक दिखे.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बड़ा फायदा; 425 की छलांग लगाई

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि अंतिम संस्कार की नमाज गुरुवार सुबह 10 बजे काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में अदा की जाएगी. इसके बाद उन्हें मरांजन हिल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 5 बार बदला कप्तान, क्या है कन्फ्यूजन?

शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे मैचों में 43 विकेट लिए. उन्होंने 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 37 विकेट लिए. उन्होंने 2012/13 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी खेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *