शांति वार्ता के बीच गाजा में इजराइल का हवाई हमला: एक तरफ स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर चर्चा चल रही है तो दूसरी तरफ इजरायल लगातार गाजा पर हवाई हमले कर रहा है. इजराइल ने दक्षिणी गाजा में खान यूनिस शहर के पास हवाई हमला किया है. इसमें दो लोगों की मौत हो गई है.
इस हवाई हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. अलजज़ीरा ने हमले से जुड़ी जानकारी जारी की है. अलजज़ीरा ने गाजा की एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवा के एक सूत्र के हवाले से जानकारी साझा की है।
एक दिन पहले हुए हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी
इससे पहले शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा था कि शनिवार को गाजा पट्टी में इजरायली हमलों और गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक बच्चा और अल जजीरा का एक पत्रकार भी शामिल है. अधिकारियों के अनुसार, गाजा शहर में एक अपार्टमेंट इमारत पर इजरायली हवाई हमले में चार फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. मेडिकल स्टाफ ने जानकारी दी थी कि गाजा शहर के सबरा इलाके में इमारत पर हुए हमले में अपार्टमेंट तबाह हो गया. कई घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब: कहा- बेबुनियाद और हास्यास्पद, पहले अपना रिकॉर्ड देखो
इन हमलों पर इजरायली सेना ने क्या कहा है?
मृतक पत्रकार का नाम अहमद विसाह है. यह घटना उनके बड़े भाई मोहम्मद विशा, जो खुद अल जजीरा के पत्रकार थे, की इजरायली सेना द्वारा हत्या के दो महीने बाद सामने आई है. इसराइली सेना ने कहा है कि उसने एक चरमपंथी पर हमला किया है. इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई. एक अन्य घटना में, इज़रायली बलों ने उत्तर में बेइत लाहिया शहर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र के दक्षिण में खान यूनिस में इजरायली हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 8 घायल हो गए.
यह भी पढ़ें- उद्धव के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर का बड़ा बयान, ‘मैं इस समय बड़े धर्मसंकट में हूं’





Leave a Reply