जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के चन्न अरोरिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई और कोई नुकसान नहीं हुआ।अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ जब मालगाड़ी सीमेंट उतारने के बाद वापस जा रही थी और उसका एक डिब्बा स्टेशन के यार्ड में पटरी से उतर गया। कठुआ से तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद पटरी से उतरे कोच को पटरी पर लाया।इससे पहले 10 जुलाई को, बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद पटरियों पर मलबा गिरने से जम्मू से पंजाब जा रही एक मालगाड़ी की दो बोगियाँ कठुआ के लखनपुर के पास पटरी से उतर गईं।
