जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल के बीच हुई बहस, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ जापान में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों लगातार अपनी ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच उनका एक फनी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली. वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में आकृति अग्रवाल जापानी भाषा में लिखे साइनबोर्ड को देखकर कहती हैं कि यहां अंग्रेजी में कुछ भी नहीं लिखा है और उन्हें केवल दो चीजें ही समझ आ रही हैं.

इसके बाद पृथ्वी शॉ उन्हें बताते हैं कि बोर्ड पर अंग्रेजी में भी जानकारी दी गई है. इस पर आकृति हंसते हुए कहती हैं, ”हम इतने बेवकूफ हैं कि समझ नहीं सकते.” तब पृथ्वी शॉ मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, “हम नहीं।” इस पर आकृति तुरंत अपनी बात सुधारते हुए कहती हैं, ”मैं.” सोशल मीडिया पर दोनों की ये बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है.

दोनों ने मार्च में सगाई की थी

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सगाई की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इससे पहले पिछले साल गणेश चतुर्थी के दौरान पृथ्वी ने आकृति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के अलावा आकृति अग्रवाल एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। दोनों की जोड़ी की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है.

दलीप ट्रॉफी में नजर आएंगे पृथ्वी शॉ

जापान से लौटने के बाद पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में अपनी वापसी पर ध्यान देंगे. उन्हें 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम में शामिल किया गया है. इस टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे.

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास: जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुई थी शुरुआत; भारत से जुड़ी खास बातें

पृथ्वी ने हाल ही में मुंबई छोड़कर घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलने का फैसला किया था। आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

ये भी पढ़ें- जंतर मंतर छात्र विरोध: ‘युवाओं का भविष्य सरकार पर निर्भर है…’ छात्रों के विरोध पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *