News4Life

Life Changing News & Views

जिस बंगले में रहते थे सम्राट चौधरी, वह अब होगा निशांत कुमार का ठिकाना, मिला यह आवास

त्वरित पढ़ें दिखाएँ

एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित

  • मुख्यमंत्री आवास में जोड़ने की पुरानी योजना रद्द हुई.

बिहार की राजनीति में सरकारी आवासों का आवंटन एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है. ताजा मामला निशांत कुमारको आवंटित आवास से जुड़ा है. बिहार सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पटना स्थित 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है. यह वही आवास है जहां पहले उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान सम्राट चौधरी रहते थे.

वर्तमान में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में रह रहे हैं. सम्राट चौधरी के आवास बदलने के बाद से 5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगला खाली हो गया था, जिसे अब निशांत कुमार को आवंटित कर दिया गया है. यह आवंटन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगला चर्चा में क्यों?

पांच देशरत्न मार्ग बंगला पूर्व में उप मुख्यमंत्रियों को आवंटित हुआ करता था. एक समय उप मुख्यमंत्री के रूप में सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और तेजस्वी के नाम यह बंगला आवंटित हुआ था. इस बंगले को लेकर एक मिथक भी रहा है कि इस बंगले में रहने वाला कोई भी उप मुख्यमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है. सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और तेजस्वी इस बंगले में रहने के बावजूद अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे. हालांकि, सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में इस आवास में प्रवेश किया और वो आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच चुके हैं. अब निशांत कुमार की एंट्री इस आवास में क्या बदलाव लायेगी ये तो समय ही बताएगा.

5 देशरत्न आवास को CM आवास में मिलाने की थी योजना

सोमवार (16 जून) को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 2 देशरत्न मार्ग का आवास मंत्री रामकृपाल यादव को आवंटित किया गया है. ये आवास पहले निशांत कुमार को आवंटित था. सम्राट के मुख्यमंत्री बनने के बाद 5 देशरत्न आवास खाली होने पर राज्य सरकार की योजना कुछ और ही थी. सरकार ने इसे 1 अणे मार्ग (CM हाऊस) परिसर के साथ जोड़कर मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा बनाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में आदेश को रद्द कर दिया गया था. दरअसल, राबड़ी के बंगला विवाद के बीच विपक्ष ने भी 5 देशरत्न मार्ग वाले बंगले को 1 अणे मार्ग में मिलाने का विरोध किया था, उसके बाद यह फैसला लिया गया था.

बिहार: डिप्टी CM के करीबी के लिए एक्सप्रेसवे का रूट बदला? अब विभाग का बयान आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *