इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपने 14,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 46 रन बनाए थे, वह अर्धशतक से चूक गए लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।
14 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनके अलावा ऐसा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने किया है, जो इस समय टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रूट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 287 पारियों में कुल 13378 रन बनाए हैं।
सचिन से कितने रन पीछे
खबर लिखे जाने तक जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, वह 54 रन के स्कोर पर नाबाद हैं. उनके टेस्ट में कुल 14049 रन हो गए हैं. यह रूट का 165वां टेस्ट और 302वीं पारी है. उन्होंने इस फॉर्मेट में 41 शतक लगाए हैं. टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 262 है.
ये भी पढ़ें- तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड; कई महान लोग पीछे छूट गये
सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 200 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 329 पारियों में उन्होंने 15921 रन बनाए. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 50 या अधिक शतक बनाए हैं।
खबर लिखे जाने तक जो रूट टेस्ट रनों के मामले में अभी भी सचिन तेंदुलकर से 1872 रन पीछे हैं. 35 साल के रूट 2-3 साल तक आराम से टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं, पूरी संभावना है कि वह सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
यह भी पढ़ें- तीसरे वनडे में भारत को क्यों मिले 5 फ्री रन? अफगानिस्तान को दंडित क्यों किया गया?





Leave a Reply