टीम इंडिया को लगातार किया जा रहा था नजरअंदाज, अब इस टीम से कुलदीप यादव ने मिलाया हाथ; जानिए कब खेला जाएगा पहला मैच

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था, जिसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को आलोचना का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जा रहे कुलदीप को इंग्लैंड की काउंटी टीम यॉर्कशायर ने शामिल कर लिया है.

आपको बता दें कि टीम इंडिया को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में कुलदीप भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कुलदीप यॉर्कशायर के लिए कितने मैच खेलेंगे और क्लब के लिए अपना पहला मैच कब खेलेंगे।

यॉर्कशायर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कुलदीप के जुड़ने की जानकारी साझा की. विज्ञप्ति में कहा गया है कि 31 वर्षीय भारतीय स्पिनर वनडे कप के पांच मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और फिर सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चार मैचों में से तीन के लिए हेडिंग्ले लौट आएंगे।

कुलदीप यादव यॉर्कशायर के लिए अपना पहला मैच कब खेलेंगे?

यॉर्कशायर को वनडे कप का अगला मैच शुक्रवार (24 जुलाई) को ग्लेमॉर्गन के खिलाफ खेलना है। कुलदीप इस मैच से टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है या नहीं.

यॉर्कशायर का हिस्सा बनने पर क्या बोले कुलदीप यादव?

इंग्लिश क्लब की विज्ञप्ति का हवाला देते हुए, कुलदीप यादव ने कहा, “मैं यॉर्कशायर से जुड़कर बहुत खुश हूं और इस अवसर के लिए आभारी हूं। यॉर्कशायर के गौरवशाली इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सच्चा सम्मान होगा।”

कुलदीप ने आगे कहा, “मैंने हमेशा अंग्रेजी परिस्थितियों में खेलने की चुनौती का आनंद लिया है और प्रबंधन से बात करने के बाद, मैं टीम में शामिल होने के लिए और भी उत्साहित हो गया। मैं टीम में सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।”

यह भी पढ़ें: ICC वनडे रैंकिंग: सिर्फ एक रेटिंग प्वाइंट से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *