टी20 इंटरनेशनल के 7 सबसे खतरनाक ऑलराउंडर, रन और विकेट दोनों में किया कमाल; देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है

टी20 मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों जितनी ही अहम भूमिका ऑलराउंडर्स की भी होती है. बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव अन्य खिलाड़ियों की तुलना में अधिक होता है. लेकिन इस दबाव में कुछ ऐसे नाम सामने आए जिनकी गिनती टी20 के महानतम ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाएगी.

भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को कई ऑलराउंडर दिए हैं। यहां देखें उन टॉप-7 ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है.

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन की गिनती तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में होती है। वह उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं और बल्ले से 2000 रन बनाए हैं। शाकिब ने अब तक 2551 रन बनाने के अलावा 149 विकेट भी लिए हैं.

हार्दिक पंड्या

2000 रन और 100+ विकेट लेने के क्लब में हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं. उन्होंने अपने टी20 करियर में अब तक भारत के लिए 2288 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में 114 विकेट भी लिए हैं.

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान क्रिकेट को नए स्तर पर ले जाने वाले खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद नबी ने अपने टी20 करियर में 2448 रन बनाए हैं. नबी ने अपनी फिरकी के दम पर 109 विकेट भी लिए हैं.

सिकंदर रज़ा

हसन, पंड्या और नबी की तरह जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 2000 से ज्यादा रन और विकेटों का शतक पूरा कर लिया है. रजा ने अब तक टी20 में जिम्बाब्वे के लिए 3089 रन बनाए हैं और 107 विकेट भी लिए हैं.

ग्लेन मैक्सवेल

वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में यादगार पारियां दी हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने बतौर ऑलराउंडर 2897 रन बनाए हैं और 51 विकेट भी लिए हैं.

यह भी पढ़ें: चैंपियन आरसीबी इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, जानिए किसके बाहर होने की उम्मीद

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो उन पहले गेंदबाजों में से एक थे जिन्होंने तेज गेंदबाजी एक्शन के साथ धीमी गेंद फेंकने की कला में महारत हासिल की थी। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 1255 रन बनाने के अलावा 78 विकेट भी लिए.

कीरोन पोलार्ड

जब हम सबसे खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात कर रहे हों और कीरोन पोलार्ड का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है? उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 1579 रन बनाने के साथ-साथ 42 विकेट भी लिए.

यह भी पढ़ें:

जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब और किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *