ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने सिडनी कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे. वह ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बीबीएल (बिग बैश लीग) में सिडनी थंडर की कप्तानी कर रहे हैं, इस दौरान वह खुद कोर्ट में पेश नहीं हुए लेकिन उनके वकील ने औपचारिक तौर पर उनका अपराध स्वीकार कर लिया है. अब कोर्ट इस मामले में अगले महीने (अगस्त) की 18 तारीख को सजा सुनाएगी.
कब की है बात?
ये घटना इसी साल अप्रैल की है, जब डेविड वॉर्नर वैन चला रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका और टेस्ट किया कि वॉर्नर नशे में हैं या नहीं. जांच में पता चला कि वॉर्नर के शरीर में शराब की मात्रा कानूनी सीमा से दोगुनी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिर क्रिकेटर को पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
तब डेविड वॉर्नर के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा था कि कई लोग ऐसे गलत फैसले ले लेते हैं. मुझे लगता है कि उन निर्णयों को स्वीकार करना और जवाबदेह होना महत्वपूर्ण है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं, डॉक्टर हैं, बिजनेसमैन हैं या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं, यह खतरा हम सभी के लिए है। वह (वार्नर) स्वीकार करते हैं कि उन्होंने गलती की, यह एक लापरवाही भरा निर्णय था और अपनी कार को ठीक करने के बजाय उसे चलाने का मूर्खतापूर्ण निर्णय था।
यह भी पढ़ें- कितने बजे शुरू होगा IND vs ZIM पहला टी20, जानें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सिडनी कोर्ट इस मामले में 18 अगस्त को सजा सुनाएगी. उनके अपराध स्वीकार करने के बाद बिग बैश लीग में उनकी कप्तानी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. नियमों के मुताबिक वॉर्नर पर कम से कम 6 महीने के लिए गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. उस पर 2200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है और इस अपराध के लिए उसे 9 महीने की जेल भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, देखें कौन-कौन है शामिल?






Leave a Reply