शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी और तस्करी का सिलसिला जारी है. उत्पाद विभाग की टीम ने पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित चूड़ी मार्केट के जनक किशोर रोड में बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. इसके अलावा जेपी गंगा पथ पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है.
दोनों मामलों में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है और पुलिस ने दोनों मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और इस नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.
बांकीपुर में बीजेपी ने दिखाई ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन समेत 40 नाम
ट्रक चालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पहले मामले में पटना के नाला रोड इलाके में यूपी नंबर के ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारकर ठेले पर लादी जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर 27 कार्टन शराब जब्त की. इसकी बाजार कीमत करीब 2.70 लाख रुपये है. ये तस्कर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दो गाड़ियों पर शराब के कार्टन लाद रहे थे. ऐसा करके वह शराब की खेप को शहर के विभिन्न इलाकों में आसानी से पहुंचाने की तैयारी में था. हालांकि, पुलिस ने ट्रक और ठेले को जब्त कर लिया है और इस मामले में ट्रक ड्राइवर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
संदिग्ध मारुति कार से बीयर की बड़ी खेप बरामद
दूसरे मामले में पुलिस ने गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर एक संदिग्ध मारुति कार से बीयर की बड़ी खेप बरामद की है. नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार पुलिस के हाथ लगी. पुलिस को कार संदिग्ध लगी और जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो कार के अंदर से 17 कार्टून जब्त किए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 70 हजार रुपये है. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है. पूरे मामले पर सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम कुमार ने भी जानकारी दी है.
बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई एसडीपीअो बदले गये






Leave a Reply