पाकिस्तान के हवाई हमले का अफगानिस्तान ने करारा जवाब दिया है. अफगान सेना ने कल देर रात (30 जून) पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में घुसकर हवाई हमला किया। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. दावा किया कि उनका निशाना इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) के अड्डे थे.
पाकिस्तान ने सोमवार (29 जून) रात अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में हवाई हमले किए। तालिबान शासन के मुताबिक हमलों में 36 नागरिक मारे गए, इसके जवाब में 30 जून की रात 11 बजे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में जवाबी हवाई हमले किए.
अफगान रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि बलूचिस्तान के पिशनी जिले के सरनान बाजार इलाके में जिस इमारत पर अफगान सेना ने ड्रोन हमला किया, वह वैश्विक आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसकेपी) और ‘अनियंत्रित और भ्रष्ट’ नेटवर्क का संयुक्त शिविर था।
दूसरी ओर, पाकिस्तान से आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस इमारत पर हमला हुआ, वह असल में एक स्कूल था। जहां अफगान सेना के पूर्व सैनिक रहते थे और अफगान सेना के हमले में 3 पूर्व सैनिक घायल हो गए. दरअसल, ये पूर्व सैनिक तालिबान के कब्जे के बाद अहमद मसूद जूनियर के नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) में शामिल हो गए थे और पाकिस्तान ने उन्हें 2023 में आश्रय और शिविर दिए थे।
अफगानिस्तान पिछले कई सालों से सबूत पेश कर रहा है कि नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) और आईएसकेपी मिलकर अफगान तालिबान के खिलाफ लड़ रहे हैं और आईएसआई ने अपनी संयुक्त ब्रिगेड बनाई है।
ISKP कैंप को निशाना बनाने का दावा
बलूचिस्तान के अलावा अफगान सेना ने बताया कि उसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कंबार खेल और चित्राल में आईएसकेपी कैंप पर हमला किया है, हालांकि इन दोनों जगहों पर सफल हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पेशावर के पास हसन खेल इलाके में एक घर पर ड्रोन जरूर गिरा है. जिसमें 1 महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए, जिनका पेशावर स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंखें तो PAK में मचा हाहाकार, घुटनों पर आई शाहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
अफगानिस्तान ने ड्रोन हमले से इनकार किया है
जानकारी के मुताबिक, पेशावर के हसन खेल में एयर डिफेंस इंटरसेप्ट के कारण ड्रोन एक रिहायशी घर पर गिर गया है, जिससे ड्रोन और इंटरसेप्टर मिसाइल दोनों का मलबा घर पर गिरा और इससे काफी नुकसान हुआ है. इसी तरह रात में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक घर पर ड्रोन गिर गया था, हालांकि अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और इस ड्रोन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.
नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया- अफगान रक्षा मंत्रालय
अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया कि सभी हमले सटीक थे और कहीं भी नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया. ऐसे में देखना यह होगा कि क्या अफगानिस्तान की ओर से कल रात पाकिस्तान पर किए गए हमले रुकते हैं या फिर अफगानिस्तान आगे भी हमले जारी रखता है और फिर पाकिस्तानी सेना इन हमलों का किस तरह जवाब देती है.
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत आएंगे ताकाची साने, जापानी पीएम का दौरा क्यों है चर्चा में?






Leave a Reply