मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारत ने पहले खेलते हुए इंग्लैंड को 191 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बना लिए थे. 10 ओवर में स्कोर दो विकेट पर 96 रन था. 15 ओवर में स्कोर 144 रन हो गया था. आखिरी पांच ओवर में तेजी से रन नहीं बने. 16वें ओवर में दो रन, 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में सिर्फ 9 रन बने. हालांकि आखिरी ओवर में 17 रन आए. इस तरह भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे, लेकिन इतिहास रच दिया
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले भारतीय होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अपने पहले मैच में वैभव ने 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. अभिषेक ने 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला.
भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए. जब दोनों ओपनर आउट हुए तो सभी की निगाहें कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर थीं। दोनों को अच्छी शुरुआत मिली. अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. वहीं ईशान किशन अर्धशतक से चूक गए. वह 40 गेंदों में छह चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए.
फिर शिवम दुबे सात गेंद में पांच रन और अक्षर पटेल तीन गेंद में दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. अंत में तिलक वर्मा ने कुछ बड़े शॉट खेले. तिलक 11 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. हर्षित राणा तीन गेंदों पर एक छक्का लगाकर आउट हुए.
इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने कमाल की गेंदबाजी की. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली। विल जैक्स ने ही वैभव सूर्यवंशी को आउट किया.
ये भी पढ़ें-
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू; इंग्लैंड में 2 बदलाव; देखें प्लेइंग इलेवन






Leave a Reply