कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. भारत ने आखिरी 7 विकेट 55 रन के अंदर गंवाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए. इस दौरान इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने पहला विकेट 44 रन के स्कोर पर शुबमन गिल के रूप में खोया, जिन्होंने 30 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. स्कोर 104 तक पहुंचा और रोहित शर्मा आउट हो गए. रोहित ने 47 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौका लगाकर 26 रन बनाए.
फिर 111 रन पर ईशान किशन (01) के रूप में तीसरा विकेट गिरा. इसके बाद कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि 300 रन का आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा. चौथा विकेट 178 रन पर कोहली के रूप में गिरा. कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. इस विकेट के बाद तो मानों भूकंप आ गया.
एक तरफ श्रेयस अय्यर खड़े रहे, लेकिन दूसरी तरफ बल्लेबाज आते-जाते रहे. 178 पर 3 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद टीम इंडिया 233 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया ने 55 रन के अंदर 7 विकेट गंवा दिए. इस दौरान श्रेयस ने 71 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 66 रन बनाए. वहीं कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. यही कारण रहा कि टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. टीम के कुल 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिनमें से दो बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने; टूट गया इस दिग्गज का रिकॉर्ड!






Leave a Reply