- कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हमला, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी.
हाल ही में कराची में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर कई आरोप लगाए थे, जिसे भारत ने रविवार (28 जून, 2026) को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत ने आरोपों को निराधार बताते हुए इस्लामाबाद से कहा कि वह दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादी ढांचे को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी
रविवार (28 जून, 2026) को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ‘हमने कराची की हालिया घटना को लेकर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों से जुड़ी रिपोर्ट देखी हैं। हम इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं.
उन्होंने कहा, ‘दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय बेहतर होगा कि पाकिस्तान अपने अंदर झांके. उसे अपनी धरती पर पल रहे आतंकवादियों और आतंकवादी ढांचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवाद को अपनी राष्ट्रीय नीति के एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी प्रवृत्ति को भी खत्म करना चाहिए।
पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में मीडिया के सवालों पर हमारी प्रतिक्रिया ⬇️https://t.co/08biu984kA pic.twitter.com/eJ88YvCQvH
– रणधीर जयसवाल (@MEAIndia) 28 जून, 2026
कराची में आतंकी हमले को नाकाम करने का झूठा दावा
भारत के विदेश मंत्रालय का यह बयान पाकिस्तान के उस दावे के एक दिन बाद आया है जिसमें पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने दावा किया था कि उन्होंने कराची में सिंध रेंजर्स के परिसर में आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया है.
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, यह आतंकी हमला शनिवार (27 जून, 2026) रात कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर हुआ। इस हमले में रेंजर्स के चार जवान शहीद हो गए. वहीं, अधिकारियों ने यह भी बताया कि हमले के खिलाफ ऑपरेशन करीब 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे तक चला, जिसमें छह आतंकी मारे गए और एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकियों की पहचान की
पाकिस्तानी अधिकारियों ने रेंजर मुख्यालय पर हमला करने वाले आतंकवादियों की पहचान कर ली है. उनकी पहचान प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी समूह जमात-उल-अहरार के सदस्यों के रूप में की गई है। बाद में प्रतिबंधित संगठन टीटीपी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी ली.
यह भी पढ़ें: कराची में बड़ा आत्मघाती हमला, 2 की मौत, पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स कैंपस के पास भारी फायरिंग






Leave a Reply