भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. इस मैच को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को देर रात तक जागना पड़ेगा. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला गया पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू हुआ, लेकिन दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग बिल्कुल अलग है.
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक इस मैच का टॉस शाम 5 बजे होगा, जबकि मैच 5:30 बजे शुरू होगा. इस मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक जियोस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
भारत ने पहला वनडे आसानी से जीत लिया
टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीतने वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का पहला मैच आसानी से जीत लिया था. शुबमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एजबेस्टन में 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए सिर्फ 258 रन बनाए थे. इंग्लिश टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 रन बनाए और आठवें नंबर पर आए लियाम डॉसन ने 68 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल ने चार विकेट लिए. जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट कोहली 05 और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, लेकिन शुभमन गिल 80, अक्षर पटेल 57* और वाशिंगटन सुंदर 52* ने मैच जिताऊ पारी खेली। अब टीम इंडिया दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें-
क्रिकेट में वापसी को तैयार हैं बेन स्टोक्स, कुछ दिन पहले लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास






Leave a Reply