कोलकाता नाइट राइडर्स पहली फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने अपना क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया है. केकेआर ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस के पोमोना शहर में अपनी जमीन तैयार कर ली है. कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। 2028 ओलंपिक में इसी मैदान पर क्रिकेट मैच भी खेले जायेंगे.
बताया जा रहा है कि इस मैदान को करीब 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से तैयार किया गया है. केकेआर पहली क्रिकेट फ्रेंचाइजी है जिसने अपना ग्राउंड तैयार किया है. लेकिन सुविधाओं के मामले में यह मैदान किस स्तर का है? क्या इसने सुविधाओं के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी पीछे छोड़ दिया है?
केकेआर के नए स्टेडियम की खासियतें
-लॉस एंजिलिस के इस मैदान को आईसीसी मानकों के मुताबिक तय किया गया है। मैच खेलने और प्रैक्टिस के लिए मैदान में 8 पिचें तैयार की गई हैं.
-खिलाड़ियों के लिए आधुनिक ड्रेसिंग रूम तैयार किया गया है और यहां दिन और रात दोनों समय मैच हो सकेंगे.
-फिलहाल सिर्फ 5,000 दर्शक ही मैदान में बैठकर मैच लाइव देख सकते हैं. भविष्य में सीटों की संख्या बढ़ाकर 20,000 करने की योजना है।
-इस मैदान का निर्माण सिर्फ 70 दिन में किया गया है. यहां 2028 ओलिंपिक के मैच खेले जाएंगे.
-युवा खिलाड़ियों के लिए एकेडमी और ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की खासियत
केकेआर ग्राउंड की तुलना में नरेंद्र मोदी स्टेडियम काफी एडवांस है. यह लगभग 63 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 1,32,000 लोग एक साथ बैठकर लाइव मैच देख सकते हैं। यहां 4 ड्रेसिंग रूम हैं और 76 कॉर्पोरेट बॉक्स तैयार किए गए हैं. यहां लगभग 3,000 कारें और 10,000 दोपहिया वाहन एक साथ पार्क किए जा सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल भी है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम केकेआर मैदान की तुलना में लगभग हर क्षेत्र में उन्नत है।
यह भी पढ़ें:
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बनीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर






Leave a Reply