बेन स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं हैं. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए कप्तान के तौर पर खेलते नजर आए थे. मैच के बाद स्टोक्स की एक नाइट क्लब में बहस हो गई, जिसके चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि मामले की जांच के चलते स्टोक्स दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं होंगे. अब स्टोक्स की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है.
स्टोक्स को नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए डरहम की टीम का हिस्सा बनाया गया है। डरहम और नॉर्थम्पटनशायर के बीच मैच 19 जून (शुक्रवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा।
सीजन में यह तीसरी बार होगा जब स्टोक्स डरहम के लिए खेलते नजर आएंगे। यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे ओवल टेस्ट के साथ ही चलेगा.
सीएलएस में @CountyChamp कार्रवाई में वापस। 🔴🏡
रेयान कैंपबेल ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्पटनशायर से भिड़ने के लिए 15 खिलाड़ियों की एक टीम की घोषणा की है।
👉 https://t.co/4ro8vz1IaB#ForTheNorth pic.twitter.com/OPkkmTfRGJ
– डरहम क्रिकेट (@DurhamCricket) 18 जून, 2026
स्टोक्स की जगह जो रूट कप्तान बने
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स की जगह जो रूट इंग्लैंड की कमान संभाल रहे हैं. स्टोक्स से पहले रूट इंग्लैंड टेस्ट टीम के नियमित कप्तान थे.
बेन स्टोक्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर
स्टोक्स ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 121 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. स्टोक्स ने टेस्ट में 7228 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश खिलाड़ी ने 246 विकेट अपने नाम किए हैं.
वनडे में स्टोक्स ने 5 शतक और 24 शतक लगाते हुए 3463 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में 74 विकेट लिए. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में स्टोक्स के बल्ले से 585 रन निकले, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है. गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 26 विकेट अपने नाम किए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टोक्स इंग्लिश टेस्ट में कब वापसी करते हैं.
यह भी पढ़ें: एएफजी के खिलाफ जीत के बाद शुबमन गिल और इशान किशन के बीच हुई बहस, वीडियो आया सामने





Leave a Reply