नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, रिप्लेसमेंट में आया ये खिलाड़ी; आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में मौका मिला

भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही यूके दौरे पर जाने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है, क्योंकि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को टी20 टीम में शामिल किया गया है.

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद नीतीश की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों में समस्या हो गई थी। जांच के बाद मेडिकल टीम ने नीतीश को रिहैब की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा.

सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेला था। इस सीरीज में उन्होंने 5 मैच खेलकर 147 रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ भी 72 रन की पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में यह उनका एकमात्र अर्धशतक था. ट्राई सीरीज में उन्होंने 2 विकेट भी लिए. आपको बता दें कि सूर्यांश शेडगे एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं.

हार्दिक पंड्या फिलहाल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं, उनकी गैरमौजूदगी में नितीश को लगातार भारत की प्लेइंग इलेवन में मौके मिल रहे थे. अब उनकी चोट वाकई टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. आयरलैंड और इंग्लैंड की पिचों पर सूर्यांश को उम्मीद से ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG T20 सीरीज 2026: पिता से पहले क्यों इंग्लैंड पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानें वजह

भारत का यूके दौरा कार्यक्रम

भारतीय टीम सबसे पहले आयरलैंड जाएगी, जहां 26 जून और 28 जून को दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां उसे 5 टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी वायरल वीडियो: आयरलैंड दौरे से पहले भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही दिया बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *