पटना: अपहृत नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, क्या बोले पीड़िता के चाचा?

बिहार की राजधानी पटना में 21 साल के एक मुस्लिम युवक पर नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण का आरोप लगा है. पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है. लड़की ऑटो में बेहोशी की हालत में मिली. बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है. पीड़ित लड़की के चाचा का आरोप है कि युवक ने भगवान की डीपी लगाकर लड़की को फंसाया. पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित लड़की के चाचा ने क्या कहा?

पीड़ित लड़की के चाचा ने कहा, “पिछले तीन दिनों से एक मुस्लिम युवक हमारी बेटी का अपहरण कर उसे पटना में घुमा रहा था. वह ऑटो चलाता है, मुझे भी उसी ऑटो में घुमा रहा था, ऑटो में सुला रहा था, लगता है उसने भी गलत काम किया है. आज वह पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास पकड़ा गया. मैंने देखा और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस आई और उसे पकड़ लिया.”

‘झूठ बोलकर लड़कियों को फंसाता है ये मुस्लिम युवक’

उन्होंने आगे कहा, ”पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस युवक ने अपने स्टेटस में भोलेनाथ पार्वती जी की फोटो लगा रखी है और झूठ बोलकर लड़कियों को फंसाता है.” जानकारी के मुताबिक, लड़की ऑटो में बेहोशी की हालत में मिली थी. जिसके बाद उसे गार्डिनर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या कहा एस.डी.पी.ओ. ने?

पूरे मामले पर एसडीपीओ अनु कुमारी ने कहा, ”आज गर्दनीबाग थाना अंतर्गत एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक युवक द्वारा अपहरण कर लिये जाने की जानकारी दी गयी. प्राप्त आवेदन के आधार पर गर्दनीबाग थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गयी. घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी संबंधित थानों को तुरंत सूचित कर दिया गया.

उन्होंने आगे कहा, “तकनीकी और मानव संसाधन के आधार पर लगातार छापेमारी और तलाशी की गई. इसी क्रम में कोतवाली थाने की मदद से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया. मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है.”

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत स्थगित, ये है वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *