पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए राहुल गांधी पहुंचेंगे मुसल्लहपुर हाट, छात्रों से करेंगे बातचीत.

फैजल खान-रोशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बाद सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट में राहुल गांधी 15 जुलाई को पदयात्रा करेंगे. नेता प्रतिपक्ष पटना में छात्रों से भी संवाद करेंगे. आपको बता दें कि राहुल गांधी पहले 11 जुलाई को यहां आने वाले थे, लेकिन अब वह 15 जुलाई को पटना आएंगे. वह कोचिंग विवाद के बाद सुर्खियों में आये मुसल्लहपुर हाट में पदयात्रा भी करेंगे.

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई है. वह अपने 1 दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे. इस दौरान राहुल गांधी पटना छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी देश में नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा घोटालों के खिलाफ ‘स्टूडेंट्स इको’ नामक राष्ट्रव्यापी छात्र सम्मेलनों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके तहत वह पटना आयेंगे.

इन कार्यक्रमों से सरकार को घेरने की तैयारी

ऐसे कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी युवाओं, परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों और शिक्षा से जुड़े संगठनों को एकजुट कर पेपर लीक और भर्ती में देरी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. हालांकि, इस तरह की पहल को युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

मुसल्लहपुर हाट कोचिंग संस्थानों का एक बड़ा केंद्र है।

पटना का मुसल्लहपुर हाट कोचिंग संस्थानों का सबसे बड़ा हब माना जाता है. यहां देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान संचालित होते हैं। राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे को सफल बनाने के लिए बिहार कांग्रेस के नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं. पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा होने जा रहा है.

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार (2 जून) की रात मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कैंपस के पास फायरिंग की घटना सामने आई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फायरिंग में एक शख्स के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

यह घटना उस जगह के पास हुई जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे लोकप्रिय शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर जेडीयू का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की पार्टी ने क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *