राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां बीच सड़क पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला फतुहा थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ के पास का है. जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:00 बजे एक युवक को गोली मार दी गयी.
जिससे वह खाली जमीन पर लहूलुहान पड़ा रहा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिसके बाद युवक को पहले फतुहा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. परिजन उसे पारस हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक देर रात तक दोस्तों के साथ शराब पार्टी में गया था
मृतक की पहचान फतुहां नगर परिषद के दरियापुर नया टोला निवासी श्रवण पासवान के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता मामूली मजदूर हैं और फतवा रेलवे यार्ड में काम करते हैं. नवीन पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसके साथ कई गंभीर दोस्त भी थे। देर रात वह दोस्तों के साथ पार्टी में गया था।
उसने शराब भी पी रखी थी. वह देर रात तक अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करता रहा, कुछ दोस्तों से उसका विवाद हुआ और रात करीब 1:00 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना से पूरे इलाके में मातम है. मृतक नवीन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. इससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है.
‘लालू यादव के बिना देश और बिहार की राजनीति की कल्पना करना संभव नहीं’, कहा राजद नेता तेजस्वी यादव ने.
क्या मामूली विवाद ने ले ली युवक की जान, या है कोई पुरानी दुश्मनी?
हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने इस घटना को जन्म दिया. सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शराब पार्टी में हुए मामूली विवाद ने युवक की जान ले ली, या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी छिपी है? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. फतुहां के एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही कुछ खुलासा कर पाएंगे और बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, बीजेपी के गढ़ में कैसे जीतेंगी जीत?






Leave a Reply