पहले टी20 में भारत की गेंदबाजी, 150 की स्पीड वाले दो गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे हैं; देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs ZIM पहला T20I टॉस अपडेट: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर है. भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है. टीम में दो दमदार तेज गेंदबाजों को भी मौका मिला है.

लंबे समय से चोट से जूझ रहे मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने डेब्यू किया है. दोनों ही तेज गेंदबाज 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए मशहूर हैं.

टॉस के बाद भारतीय कप्तान ने क्या कहा?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह मेरा यहां पहली बार है, इसलिए मुझे नहीं पता कि विकेट कैसा होगा. लेकिन प्रैक्टिस विकेट और साइड में प्रैक्टिस विकेट को देखकर बहुत अच्छा उछाल था. मुझे नहीं पता कि यह कैसे काम करेगा. वह पिछले कुछ सालों से अच्छा खेल रहे हैं, खासकर जिस तरह से उन्होंने विश्व कप में खेला था.”

टॉस के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान ने क्या कहा?

टॉस के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह हरारे जैसा विकेट नहीं है। शुरुआत में कुछ होंगे, लेकिन मैं बहुत लंबे समय तक इसकी उम्मीद नहीं कर रहा हूं। मुझे लगता है कि विकेट में बहुत सारे रन हैं और उम्मीद है कि हम उन रनों को बोर्ड पर लगा सकते हैं।”

मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

मैच के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामौरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

यह भी पढ़ें: कोर्ट से राहत के बाद पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने बयां किया दर्द, कहा- 16 साल बाद अपने घर पर मनाऊंगा दिवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *