पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान, जानिए अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान मंगलवार (23 जून, 2026) को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनकी यात्रा का मकसद अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को आगे बढ़ाना है. ईरान के राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेशकियान की यह दूसरी पाकिस्तान यात्रा है, जबकि अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद यह उनकी पहली यात्रा है.

उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान अपने पाकिस्तानी समकक्ष राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार, सीनेट अध्यक्ष और पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।

इस्लामाबाद जाने से पहले पेजेशकियान ने क्या कहा??

ईरान के सरकारी समाचार चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति विशेष विमान ‘मिनाब 168’ से इस्लामाबाद पहुंचे. इस विमान का नाम उन 168 छात्रों की याद में रखा गया है जो ईरान पर पिछले अमेरिकी हमलों में मारे गए थे।

इस्लामाबाद रवाना होने से पहले पेजेशकियान ने प्रेस टीवी से कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार एमओयू का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। इस समझौते से पश्चिम एशिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

समझौते की प्रतिबद्धता का पालन करने पर जोर दिया

इस्लामाबाद में अपनी निर्धारित बैठकों से पहले, ईरानी राष्ट्रपति ने हालिया शांति समझौते का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया है। पर शेयर की गई अपनी एक पोस्ट में

उन्होंने समझौते के दौरान तय शर्तों से पीछे हटने की चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस दिशा में प्रगति का आकलन स्वीकृत जिम्मेदारियों की व्यावहारिक पूर्ति के आधार पर किया जाएगा. समझौते के बाहर दिए गए बयान किसी भी तरह से बातचीत को आगे बढ़ाने में मददगार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान ने बीच में छोड़ी शांति वार्ता, हैरानी से देखते रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *