दिल्ली में मंगलवार (जुलाई 21, 2026) शाम प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद सियासी हंगामा मच गया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हमला बोला है.
पप्पू यादव ने कहा, “राहुल गांधी जी, खड़गे साहब, प्रियंका दीदी समेत सभी सांसदों की निर्मम गिरफ्तारी…बीजेपी की नींव हिला देगी, तानाशाह का जाना तय है. पीएम आवास को महल मत समझिए, ये आपको जनता की सेवा के लिए मिला है, अत्याचार करोगे तो पीएम आवास खाली करना पड़ेगा! ये जनता का है, किसी की बपौती नहीं!”
हम पूरे देश में सड़कों पर रहेंगे: पप्पू यादव
सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर एक और पोस्ट कर आंदोलन की चेतावनी दी है. इस पोस्ट के साथ पप्पू यादव ने राहुल गांधी की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं. वह लिखते हैं, “राहुल जी आपके खून का एक-एक कतरा क्रांति लाएगा और भ्रष्ट सरकार को भगाएगा! तानाशाही सरकार ने राहुल गांधी जी पर बेरहमी से हमला किया है, उनकी नाक से खून बह रहा है। उन्होंने उन्हें हिरासत में ले लिया है। हम पूरे देश में इसके खिलाफ सड़कों पर होंगे!”
राहुल जी, आपके खून का एक-एक कतरा
क्रांति लाएंगे, भ्रष्ट सरकार को भगाएंगे!राहुल गांधी जी पर तानाशाही सरकार
उनकी नाक पर बेरहमी से हमला किया गया
खून बह रहा है। उसे हिरासत में लिया गया है.
हम पूरे देश में इसके ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरेंगे! pic.twitter.com/7y326wWMuX– राजेश रंजन पप्पू यादव (@pappuyadavjapl) 21 जुलाई, 2026
यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में उतरे खेसारी लाल यादव, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर बोले- ‘मैं हूं सरकार…’
प्रधानमंत्री पर हमलावर सांसद पप्पू यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मोदी जी जवाब दो…हर लाठी का हिसाब दो, आप मालिक नहीं देश के सेवक हो, छात्रों से माफी मांगो, इस्तीफा दो…’
वहीं, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, ‘ये लाठी और गोली की सरकार, ये सरकार युवा विरोधी है, ये सरकार छात्र विरोधी है, इस बार ये नहीं चलेगा.’
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने तय किया अपने बेटे का राजनीतिक भविष्य, ‘जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे ही…’






Leave a Reply