ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला. पीएम मोदी के भाषण के बीच मंच के पीछे खड़ी महिला कैमरापर्सन अचानक हाथ से इशारा करने लगीं. कुछ ही सेकंड में प्रधानमंत्री भी पीछे मुड़कर देखने लगे. इसके बाद महिला ने तुरंत कैमरे से उसकी तस्वीर खींच ली.
उस वक्त का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग अलग-अलग तरह से वीडियो को शेयर कर रहे हैं. हालाँकि, यह वीडियो भाषण का एक छोटा सा हिस्सा है। आपको बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मंच पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज भी मौजूद थे.
इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के करीब 30 हजार लोग मौजूद थे. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी भाषण दे रहे हैं. वहीं, मंच के पीछे मौजूद एक महिला कैमरापर्सन हाथ से सामने की ओर इशारा करती हैं. कुछ देर बाद पीएम मोदी भी पीछे मुड़कर उस महिला की तरफ देखने लगते हैं. जैसे ही प्रधानमंत्री की नजर कैमरे पर पड़ती है, महिला तुरंत उनकी तस्वीर खींच लेती है. कुछ सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एक ऑस्ट्रेलियाई महिला फ़ोटोग्राफ़र प्रधानमंत्री श्री @नरेंद्र मोदी जी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए इतनी उत्साहित थी कि उसने अपने दोस्त से तस्वीर खींचने के लिए कहा।
कोई भाषण नहीं, कोई औपचारिकता नहीं – बस एक सच्चे प्रशंसक का वह क्षण, जिसने बिना कुछ कहे सब कुछ कह दिया। 📸 ❤️ pic.twitter.com/eM5Lfmx341
– राजेंद्र मिश्रा (@juniormodi08) 9 जुलाई, 2026
मोदी-मोदी के नारे
पीएम मोदी का यह कार्यक्रम भारतीय समुदाय के लिए आयोजित किया गया था, जहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने आए थे. इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे. वायरल वीडियो भी इसी कार्यक्रम का है. कार्यक्रम में एंथनी अल्बनीस ने मंच से यह भी कहा कि मार्वल स्टेडियम ने कई बड़े आयोजन देखे हैं, लेकिन इस तरह का आयोजन पहले कभी नहीं देखा। स्टेडियम में दिख रही ऊर्जा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाती है.
पीएम मोदी का यह तीसरा दौरा है
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 साल में यह उनका ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा है. यह उनकी हैट्रिक यात्रा है और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की लगातार मजबूत होती साझेदारी का प्रतीक है। पीएम मोदी ने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां बच्चे ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक स्कूल से घर आते हैं, लेकिन भारत में दादा-दादी वीडियो कॉल पर उनका इंतजार कर रहे होते हैं.
ये भी पढ़ें
ट्रंप की हत्या की योजना! इजरायल ने खुफिया जानकारी देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर फिर हमले की इनसाइड स्टोरी!






Leave a Reply