प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, ‘कोई भी…’

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने बुधवार (जुलाई 22, 2026) को एक्स पर पोस्ट करते हुए इस विरोध को राजनीतिक लाभ बताया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि हाई सिक्योरिटी जोन में नियमों की अनदेखी करते हुए विपक्षी नेता राहुल गांधी का आचरण संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत है. क्षणिक राजनीतिक लाभ और सुर्खियां बटोरने की कोशिश में इस तरह का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा पर भी सवाल उठाता है।

मर्यादा का सम्मान सर्वोपरि: सम्राट चौधरी

सीएम ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल और सार्वजनिक मर्यादा का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए. लोकतांत्रिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी आचरण किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

यह भी पढ़ें- CJP के विरोध के बाद राहुल गांधी के विरोध पर जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया, ‘एनडीए सरकार…’

उन्होंने यह भी कहा, ‘देश अपेक्षा करता है कि सार्वजनिक जीवन में आचरण उस पद से जुड़ी जिम्मेदारी की तरह ही जिम्मेदार, संयमित और गरिमापूर्ण होना चाहिए।’

मंगल पांडे ने भी विरोध किया

वहीं, पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने भी कांग्रेस के प्रदर्शन पर विरोध जताया है. मंगल पांडे ने कहा कि लोकतंत्र विरोध और असहमति की इजाजत देता है, अराजकता और अनुशासनहीनता की नहीं. संसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सर्वोच्च मंदिर है और इसकी गरिमा बनाये रखना प्रत्येक जन प्रतिनिधि का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री आवास कोई आम चौराहा नहीं, बल्कि देश का सबसे संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र है. बिना इजाजत यहां प्रदर्शन करना न सिर्फ नियमों को तोड़ना है बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती देना है. लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के लिए स्थान और संवैधानिक तरीके तय हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने छोड़ी वॉटर कैनन, छोड़े आंसू गैस, एबीपी रिपोर्टर का सिर फटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *