बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा देने की करेंगे मांग

बिहार के पटना के करबिगहिया में बंटी यादव की हत्या को लेकर परिजनों में गुस्सा है. हत्या के बाद अब बंटी यादव के परिजन गुरुवार (16 जुलाई) को आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. बंटी यादव के परिजन 11 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आपको बता दें कि यहीं उनका घर है. इस दौरान परिजनों ने न्याय और गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया है.

यह इलाका बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां उपचुनाव हो रहा है. गुरुवार (16 जुलाई) को जनसुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और अन्य प्रमुख विपक्षी नेता भी पहुंचेंगे. इस मामले के मुख्य आरोपी रवीश का गुरुवार सुबह हाफ एनकाउंटर हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

मामले में पहले ही तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं

बंटी यादव हत्याकांड में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. परिजनों का आरोप है कि सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बंटी की हत्या की गई है. छह जुलाई को करबिगहिया से बंटी का अपहरण कर लिया गया था.

इसके बाद उसका शव बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन के किनारे मिला. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि बंटी यादव अवैध शराब के कारोबार में हिस्सा मांग रहा था, इसीलिए उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है.

हाफ एनकाउंटर में मुख्य आरोपी घायल

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि सुबह पुलिस को उसके पटना में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया. खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उस पर फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

बिहार: प्रेमी के लिए शादीशुदा महिला ने ली जान, एमवीआई पत्नी की ट्रेन में हत्या, शूटर समेत 3 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *