बड़े भाई की मौत से पूरी तरह टूट गए थे शोएब अख्तर, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की चिंता

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के घर में मातम छाया हुआ है. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और इस दुखद खबर की पुष्टि शोएब ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की है. पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियों और पूर्व क्रिकेटरों ने शाहिद अख्तर के निधन पर अफसोस जताया है.

शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह सुब्हानहू वा ताला के पास चले गए हैं।’ शाहिद को इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में दफनाया गया। आपको बता दें कि शाहिद को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पाकिस्तान की राजनीति और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया.

आपको याद दिला दें कि करीब 5 साल पहले शोएब अख्तर की मां का निधन हो गया था और अब शाहिद के रूप में उनके परिवार का एक और सदस्य इस दुनिया को छोड़कर चला गया है. पाकिस्तानी मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो शाहिद अख्तर की मौत फेफड़ों के फेल होने की वजह से हुई।

शोएब अख्तर की बात करें तो उन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्हें अक्सर पाकिस्तानी पॉडकास्ट और चैनलों पर क्रिकेट विश्लेषण और कमेंट्री करते देखा जाता है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह समय-समय पर अपने विचार साझा करते रहते हैं।

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आज भी शोएब अख्तर के नाम है. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 224 मैच खेले और 444 विकेट लिए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें:

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ शतक बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंदें खेलनी होंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *