बिहार में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर काफी शोर चल रहा है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. वहीं तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. इसके बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेज प्रताप यादव ने किसी पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है.
हालांकि इन अटकलों के बीच तेज प्रताप यादव ने खुद सामने आकर तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘जेजीडी ने फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन नहीं दिया है.’
उन्होंने आगे लिखा, “आने वाले एक-दो दिनों में सभी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद पार्टी सामूहिक रूप से तय करेगी कि किस पार्टी को समर्थन देना है। अंतिम निर्णय उचित समय पर पार्टी नेतृत्व द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा।”
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- ‘चुनाव आयोग ने…’
उपचुनाव को लेकर एनडीए ने दिखाई एकजुटता
उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में शनिवार को पटना के कदमकुआं स्थित हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.
सम्मेलन में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) समेत एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया और उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया.
इन उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है
उपचुनाव में बीजेपी, जनसुराज और राजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. इन पार्टियों के उम्मीदवार लगातार डोर-टू-डोर कैंपेन कर जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शक्ति यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीत रही है. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी.
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 केंद्रों पर थी परीक्षा






Leave a Reply