बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से मंगलवार (जुलाई 14, 2026) शाम को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कुल 40 नाम हैं जो बांकीपुर से पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के लिए प्रचार करेंगे. लिस्ट में पहले नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम है. इनमें पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर का भी नाम है.
सम्राट चौधरी भी नीरज के लिए प्रचार करेंगे
सूची पर नजर डालें तो दूसरे स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम है, जबकि तीसरे स्थान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का नाम है. इसके आगे विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, संजय जयसवाल, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी, मंगल पांडे के नाम हैं.
नीचे देखें स्टार प्रचारकों के नाम
मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक के नाम
इन नेताओं के अलावा दिलीप जयसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, जीवेश कुमार, जनक राम, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, पवन सिंह, रेनू देवी, मैथिली ठाकुर, शिला प्रजापति, कृष्णा कुमार, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी. चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता उन स्टार प्रचारकों में शामिल हैं जो बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करेंगे.
यह भी पढ़ें- Veena Manvi News: क्यों रद्द हुआ वीणा मानवी का नामांकन? एक गलती और बांकीपुर बाहर!
बीजेपी के पहले उम्मीदवार बंटी भी वोट मांगेंगे
बांकीपुर से पहले बीजेपी ने अभिषेक कुमार बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह पीछे हट गये. अब उनका जवाब आया है. उपचुनाव में बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने कहा, “मैं एनडीए उम्मीदवार नीरज सिन्हा जी के लिए लगातार काम करूंगा और हर जगह जाकर मतदाताओं, मतदाता भाइयों और बहनों से आग्रह करूंगा कि हमारे एनडीए उम्मीदवार नीरज सिन्हा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं… और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वह काम करता रहूंगा, क्योंकि मैं एक कार्यकर्ता हूं. भविष्य में भी कार्यकर्ता की भावना से काम करूंगा.”
यह भी पढ़ें- बांकीपुर से दूसरा उम्मीदवार उतारने पर राजद सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर कसा तंज, ‘कल को डर लग रहा है…’






Leave a Reply