बांकीपुर में बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, ‘बहुत…’

बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद बीजेपी ने यहां से नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया. इस पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया आई है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी प्रशांत किशोर से डरी हुई है.

‘जन सुराज के लिए बहुत अच्छी खबर’

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा, “यह जन सुराज के लिए बहुत अच्छी खबर है. हमने कहा था कि प्रशांत किशोर जी के चुनाव लड़ने से बिहार की राजनीति एक नई दिशा लेगी. आज इसका परिणाम सामने है. बीजेपी के एनडीए समर्थित उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की. यह बांकीपुर की जनता का विशेष आभार है.”

  • अभिषेक कुमार सिन्हा ने कल ही अपना नामांकन दाखिल किया था.
  • अब बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है
  • राजद से रेखा कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है
  • उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा
  • वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी

‘नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने वाली है सरकार’, तेज प्रताप का बड़ा दावा

इसका पूरा श्रेय बांकीपुर की जनता-जन सुराज को जाता है

आगे उन्होंने कहा, ”पिछले दो महीनों में जनता ने प्रशांत किशोर और उनकी उम्मीदवारी को जिस तरह का जनसमर्थन, प्यार और स्नेह दिया है, उसी का नतीजा है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, भारत की सबसे बड़ी पार्टी और बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के उम्मीदवार को अपना नामांकन वापस लेना पड़ा है. हम एक बार फिर बांकीपुर की महान जनता को पूरा श्रेय देते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं. जन सुराज बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहा है. हमने बार-बार कहा था कि बांकीपुर का चुनाव नहीं है. एक विधायक का चुनाव करना या सरकार बनाना, यह सात महीने के लिए सम्राट के निरंकुश शासन के खिलाफ दिया गया जनादेश है।”

बिहार: मटन बुलाया और चिकन के टुकड़े खिलाए! शादी में जमकर मारपीट हुई, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग भिड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *