पटना, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार ‘बंटी’ के नाम वापस लेने के बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे. 13 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है. नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी. जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. नीरज कुमार सिन्हा सुबह 11 बजे पटना समाहरणालय में नामांकन दाखिल करेंगे.
बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के बाद बीजेपी ने क्यों बदला अपना उम्मीदवार? पढ़ें अंदर की कहानी
2006 में नीरज बीजेपी में शामिल हुए
नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2006 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। वह नरेंद्र भारती मंडल के बूथ अध्यक्ष, मंडल महासचिव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष और दो बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं।
वर्तमान में भी वह नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। उनके चाचा नरेंद्र भारती जनसंघ काल के कार्यकर्ता थे। वर्ष 1984 में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद ही संबंधित मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया।
नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है. विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. अभिषेक कुमार ने 9 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल किया था. हालांकि उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव मैदान छोड़ने का फैसला किया है.
आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान है. चुनाव नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. अभिषेक कुमार की जगह अब नीरज सिन्हा को बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है. इस बीच, नीरज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है और वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ेंगे.
गयाजी में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज से, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल






Leave a Reply