पटना, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस बीच बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया है. नामांकन वापसी के बाद अभिषेक कुमार ने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब बिहार कांग्रेस ने इसे बहुचर्चित चारा घोटाले से जोड़ दिया है.
अभिषेक कुमार के नाम वापस लेने पर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऋषि मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “अभिषेक कुमार के परिवार का बहुचर्चित चारा घोटाले से संबंध है. उनके माता-पिता का नाम इसमें सामने आया था, इसलिए बीजेपी ने बांकीपुर में उम्मीदवार अभिषेक कुमार को बदल दिया.” उन्होंने आगे कहा, ”अभिषेक कुमार को भ्रष्टाचार के मामले में बदल दिया गया है.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा 13 जुलाई को करेंगे नामांकन
ऋषि मिश्रा ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला
ऋषि मिश्रा ने आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित करने से पहले बैकग्राउंड की जांच नहीं कराई थी? क्या बीजेपी इसमें भी सक्षम नहीं है? अगर उम्मीदवार बदलने का मानदंड भ्रष्टाचार है तो सुवेंदु अधिकारी, हिमंत बिस्वा सरमा जैसे अन्य दलों के बड़े नेताओं को सीएम क्यों बनाया गया?
उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी को बांकीपुर में हार का डर है, इसलिए उम्मीदवार बदला गया है. मुझे मीडिया से ही पता चला. अभिषेक कुमार के परिवार का चारा घोटाले से कनेक्शन था.” कांग्रेस नेता के इस बयान ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.
नाम वापस लेने के बाद अभिषेक कुमार ने क्या कहा?
अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अभिषेक कुमार ने कहा कि वह व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे. उन्होंने कहा, ”मैंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा.
भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुना था, जिसके लिए मैं पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभारी हूं, लेकिन पारिवारिक कारणों से मैं यह चुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं. मैं एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी से पार्टी की सेवा करता रहूंगा।
गयाजी में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आज से, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल






Leave a Reply