बांकीपुर से दूसरा उम्मीदवार उतारने पर राजद सांसद मनोज झा का बीजेपी पर तंज, ‘कल को डर लग रहा है…’

बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बदल दिया गया है. हालांकि पार्टी की ओर से ऐसा नहीं किया गया, बल्कि पहले उम्मीदवार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया. नीरज सिन्हा ने पिछले सोमवार (13 जुलाई, 2026) को अपना नामांकन दाखिल किया। अब इस पर राजद सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है. इसमें बीजेपी पर तंज कसा गया है.

मंगलवार (जुलाई 14, 2026) को मनोज कुमार झा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा, “मुझे कल डर था कि इस दूसरे के बाद कोई तीसरा (बीजेपी उम्मीदवार) न आ जाए… जाहिर है कि यह सिर्फ उपचुनाव है, इसके लिए अनावश्यक प्रचार उचित नहीं है। बांकीपुर की जनता तय करेगी कि उन्हें किस तरह का नेतृत्व चाहिए। हमें उम्मीद है कि बांकीपुर की जनता खुलकर वोट करेगी…”

बीजेपी ने बांकीपुर से जीत का दावा किया

उधर, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बांकीपुर से पार्टी उम्मीदवार की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, “पटना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत तय है. जनसुराज सिर्फ चर्चा में रहेगा. राजद मुकाबला करने की कोशिश कर रही है लेकिन वह सीट हम ही जीतेंगे. कल (सोमवार) नामांकन में बीजेपी उम्मीदवार के लिए भारी भीड़ आई थी. सरकार बन गई है और लोगों में उत्साह है. लोग सरकार के साथ जाना चाहते हैं…”

यह भी पढ़ें- ‘नितिन नवीन को मैंने ही चुनाव लड़वाया, मैंने ही आगे बढ़ाया’, बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल

वहीं, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर बिहार सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता शीला मंडल ने मीडिया से कहा, “आप बेवजह एक व्यक्ति की चर्चा कर सुर्खियां बटोर रहे हैं…लोग क्या कहते हैं उस पर मत जाइए. आगे सब अच्छा होगा…”

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा, “…किस युग में महिलाओं को दबाया जाता था या किस युग में उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है, यह पूरे बिहार की जनता और बिहार की महिलाएं समझ रही हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार की नीतियों के कारण आज बिहार में महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ रहा है…आज महिलाएं अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।”

यह भी पढ़ें-VIDEO: रोहिणी आचार्य ने बीजेपी प्रत्याशी को बताया ‘मजबूर दूल्हा’, पूछा-चुनाव में उतर पाएंगे या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *