News4Life

Life Changing News & Views

बिहार पुलिस ने किया फर्जी एनकाउंटर? भरत तिवारी की मौत के बाद आरा में बवाल, लाठीचार्ज

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार (जून 17, 2026) को पुलिस की गोली से घायल हुए भारत भूषण तिवारी की पटना में मौत हो गई। आज (गुरुवार) परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने आरा-बक्सर फोरलेन पर बिलौती गांव के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया.

फर्जी एनकाउंटर का आरोप

सुबह से करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आरोप लगाया कि फर्जी मुठभेड़ हुई है. लोगों की मांग है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सड़क जाम के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने जमकर लाठियां चटकायीं

प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कई बार परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. स्थिति तेजी से तनावपूर्ण हो गई और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें शुरू हो गईं। इसके बाद पुलिस ने सड़क खाली कराने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्तौल, कहा- गिरा दूंगा, LIVE आकर कर दी फायरिंग, क्या है मामला?

उच्चस्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि लगातार समझाने के बावजूद जाम नहीं हट रहा था, जिसके कारण यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी पड़ी. खबर लिखे जाने तक इलाके में तनाव था और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था.

यह भी पढ़ें- बिहार: फेसबुक LIVE करते समय ‘तिवारी’ ने की थी फायरिंग, अब पुलिस ने मार गिराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *