बिहार सरकार ने मंगलवार (14 जुलाई) को राज्य पुलिस सेवा के 22 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. ट्रांसफर लिस्ट में सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ), साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी), आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), ट्रैफिक और अन्य इकाइयों में नई पोस्टिंग की गई है.
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग पर भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है. सरकार ने यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया है.
बांकीपुर में बीजेपी ने दिखाई ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन समेत 40 नाम
इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
सूची के मुताबिक अजीत कुमार (बक्सर) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर (पटना) बनाया गया है. रमेश कुमार (वैशाली) को एसडीपीओ, रामनगर (बगहा) की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशांत कुमार (लखीसराय) को वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), पटना के पद पर तैनात किया गया है, जबकि शिव शंकर कुमार (अररिया) को एसडीपीओ-2, पटना सिटी बनाया गया है।
इसी तरह, सुनील कुमार सिंह (गोपालगंज) को एसडीपीओ-1, हिलसा (नालंदा) और सत्यकाम (दरभंगा) को एसडीपीओ-1, डेहरी (रोहतास) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, राघव दयाल को एसडीपीअो-1, मसौढ़ी (पटना) और अमरनाथ को एसडीपीअाे-1, बिहारशरीफ (नालंदा) के पद पर पदस्थापित किया गया है.
रागिनी कुमारी बनीं पटना पुलिस उपाधीक्षक
कन्हैया कुमार (जमुई) को पीरो (भोजपुर) का एसडीपीओ बनाया गया है. चंदन कुमार ठाकुर (मधुबनी) को गोगरी (खगड़िया) के एसडीपीओ की जिम्मेदारी मिली है. रागिनी कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), बिहार, पटना बनाया गया है.
स्नेह सेतु को एसडीपीओ-2, कहलगांव (भागलपुर) और प्रकाश को एसडीपीओ-2, सदर (छपरा) में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा राज कुमार-2 (पटना) को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी), बिहार, पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है. यह प्रशासनिक फेरबदल अहम माना जा रहा है.
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर बाहर!






Leave a Reply