News4Life

Life Changing News & Views

बिहार में एनकाउंटर पर बीजेपी ने खुद उठाए सवाल, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम सम्राट से की बड़ी मांग

भोजपुर के बिलौटी गांव में भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने दुख जताया है और कहा है कि इस घटना को लेकर जनता के मन में जो सवाल और चिंताएं हैं, उनका निष्पक्ष जवाब आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की जो त्वरित कार्रवाई की है, वह स्वागत योग्य है, लेकिन महज शुरुआती कार्रवाई से न्याय नहीं मिलता. पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आए और किसी भी तरह की आशंका की गुंजाइश न रहे.

‘सिर्फ एक व्यक्ति की मौत का मामला नहीं’

आगे कहा गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन कोई भी किसी भी परिस्थिति में कानून से ऊपर नहीं हो सकता. यदि जांच में अधिकारों के दुरुपयोग, लापरवाही अथवा निर्धारित प्रक्रिया के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है, बल्कि जनता की कानून और न्याय व्यवस्था पर आस्था से भी जुड़ा है.

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: इंडिया अलायंस की हार पर जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया, ‘ये लोग…’

अश्विनी चौबे ने संज्ञान लेने की अपील की

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने भोजपुरी में एनकाउंटर को गलत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरेंडर करने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा भारत भूषण तिवारी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो हृदय विदारक है. लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा, “मैं देश के गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करता हूं कि वे भरत तिवारी की नृशंस हत्या का संज्ञान लें और हत्यारे बने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और उच्च स्तरीय जांच का आदेश दें ताकि समाज में गलत संदेश न जाए. साथ ही मैं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह करता हूं कि वे तुरंत हत्यारों को 48 घंटे के भीतर जेल भेजें और बिहार में सुशासन दिखाएं.”

यह भी पढ़ें- गिरिराज सिंह: मौलाना सज्जाद नोमानी के बयान पर गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘इस तरह की टिप्पणी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *