बिहार में पिछले 10 दिनों से मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. उत्तर बिहार में बारिश हो रही है और दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी और वेब की मार पड़ रही है. दक्षिण बिहार के लोग गर्मी से परेशान हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार के लोगों को आज गर्मी से राहत मिल सकती है और सुबह से कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. इसमें राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों और उत्तर बिहार के मध्य और पश्चिमी इलाके के सभी जिलों में सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे के बीच बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, नालंदा, बेगुसराय, लखीसराय, शेखपुरा, सारण, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, भोजपुर, शिवहर, सीवान और सीतामढी जिले शामिल हैं. है। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.
नीतीश कुमार के इस फैसले से फेल हो सकता है बीजेपी का सियासी गणित! विपक्ष भी सतर्क हो गया
बिहार में मॉनसून धीरे-धीरे आ रहा है
मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इनमें अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार जिले शामिल हैं. इन जिलों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर तक तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. हालांकि जिन जिलों में आज सुबह से बारिश की चेतावनी दी गई है, वहां दिन में धूप निकलने की संभावना है. इसके अलावा उमस और गर्मी भी बनी रह सकती है। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में आज गर्मी कम रहने की उम्मीद है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में आगे बढ़ रहा है, लेकिन प्रगति की गति धीमी है. धीरे-धीरे मॉनसून दक्षिण बिहार की ओर प्रवेश करने लगा है, अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के पूरे बिहार में प्रवेश करने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट की भी संभावना जताई है.
बिहार में सबसे अधिक तापमान भभुआ में है
पिछले गुरुवार को बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर लगभग सभी जिले पूरे दिन गर्मी की चपेट में रहे और पटना समेत अधिकांश जिलों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई. गुरुवार को आठ जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहा. सबसे कम तापमान किशनगंज में 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
सबसे अधिक तापमान भभुआ में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी पटना में भी तापमान 0.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि गुरुवार को सुबह और देर शाम बारिश दर्ज की गयी, लेकिन दिन में कहीं भी बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी. कहां-कहां हुई बारिश मधेपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, दक्षिण बिहार, अरबल रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, पटना जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में धनरुआ नौबतपुर पालीगंज में हल्की बारिश दर्ज की गई.
राम मंदिर चंदा मामला: अखिलेश यादव के बयान पर जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया, ‘एसआईटी ने रिपोर्ट दी है…’






Leave a Reply