बिहार का मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 30 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून का विस्तार पूरे राज्य में हो गया है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. अब जुलाई से पहले पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी।
इस बार मानसून 11 जून को उत्तर बिहार के पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर गया था, लेकिन मुजफ्फरपुर में रुक गया. इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। अब 30 जून से मानसून पूरे बिहार में छा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5-6 दिनों तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है.
भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में होगी आंदोलन के अगले चरण की घोषणा, जगह-जगह लगाए गए पोस्टर
आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज बुधवार को उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार में बहुत भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शिवहर और सीतामढी में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
दक्षिण बिहार में येलो अलर्ट, पटना में मौसम सुहावना
दक्षिण बिहार के बांका, भागलपुर, पूर्णिया में गरज के साथ भारी बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अररिया, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा, सुपौल में भी आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पटना सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों (नालंदा, बेगुसराय, जहानाबाद, गया, भोजपुर आदि) में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी. तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.
पिछले दिनों की वर्षा एवं तापमान
मंगलवार को सबसे अधिक बारिश मुजफ्फरपुर में 101.8 मिमी रिकार्ड की गयी. वैशाली में 85.6 मिमी और दरभंगा में 65.3 मिमी बारिश हुई. पटना में कल तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राज्य का औसत तापमान 31-32 डिग्री के आसपास रहता था.
मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जलभराव से बचने और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. आम लोगों को भी तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
खान सर को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, घटना के एक घंटे बाद हुई थी फायरिंग!






Leave a Reply