बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखिए कब खेले जाएंगे मैच

भारतीय टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी. शुक्रवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘इंडिया ए’ इस साल दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल का दौरा करेगी. CAN ने आगामी सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा।

द्विपक्षीय श्रृंखला पर निर्णय क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (सीएएन) के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सीएएन सचिव पारस खड़का और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बीच एक बैठक के बाद लिया गया। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच खेले जाएंगे, जिसकी मेजबानी टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, कीर्तिपुर करेगा।

  • 9 दिसंबर- पहला टी20
  • 11 दिसंबर- दूसरा टी20
  • 13 दिसंबर- तीसरा टी20

यह नेपाल के लिए बड़ा मौका होगा, क्योंकि इंडिया ए में आईपीएल के बड़े सितारे और कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो भारत की सीनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं. नेपाल क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन दिखाया है.

नेपाल ने पिछले दोनों टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई किया था. 2024 वर्ल्ड कप में नेपाल की टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई, लेकिन 2026 वर्ल्ड कप में उसने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और स्कॉटलैंड को हरा दिया. वर्ल्ड कप में नेपाल ने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था, लेकिन आख़िर में उसे 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

स्टीव वॉ को पीएम मोदी का ‘खास तोहफा’, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ताजा हुईं 20 साल पुरानी यादें

क्या वर्ल्ड चैंपियन होने के बावजूद ओलंपिक से कट जाएगी टीम इंडिया? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानिए पूरा समीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *