भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे के बाद भी टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन बीसीसीआई ने इन खबरों को गलत बताया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी अटकलें चल रही हैं. मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे.”
देवजीत सैकिया का यह बयान ऐसे समय आया है जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं और कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजना से बाहर कर दिया है. कयास लगाए जा रहे थे कि टीम मैनेजमेंट युवाओं को मौका देना चाहती है और यशस्वी जयसवाल को ओपनिंग में मौका देने के लिए रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
रोहित शर्मा आगे भी खेलना जारी रखेंगे
बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा, “रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम का नियमित हिस्सा हैं और जब तक वह भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं, वह देश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो लॉर्ड्स में यह उनका आखिरी मैच नहीं होगा।”
सीरीज पर नजर डालें तो 2 मैच खत्म होने के बाद भारत और इंग्लैंड बराबरी पर हैं. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर






Leave a Reply