बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, न्यूजीलैंड से चल रहे तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने न्यूजीलैंड से चल रहे तीसरे टेस्ट के बीच क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेन स्टोक्स के संन्यास की पुष्टि की है.

‘इंग्लैंड फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा’

इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “इंग्लैंड के सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक बेन स्टोक्स ने इस टेस्ट मैच के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। बेन, आप इस टीम के अब तक के सबसे प्रेरणादायक कप्तान, नेता और दिग्गज रहे हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके रिटायरमेंट के लिए शुभकामनाएं देते हैं। इंग्लैंड फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा।”

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया. यह टेस्ट मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा. आपको बता दें कि बेन स्टोक्स पहले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वह केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान भी हैं, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा।

बेन स्टोक्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 14 शतकों के साथ 7,243 रन बनाए. वहीं 252 विकेट लिए. वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक थे। स्टोक्स के नाम 114 वनडे मैचों में 3,619 रन और 74 विकेट हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 43 मैचों में 585 रन और 26 विकेट हैं.

ये भी पढ़ें-

श्रेयस अय्यर के चहेते ने किया बंपर डेब्यू, एक ओवर में दे दिए 22 रन; आईपीएल में गेंदबाजी नहीं मिल रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *