बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब पूर्व एनएसजी कमांडो और पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट की एंट्री हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि वह बिहार आएंगे और भरत तिवारी के परिवार से मिलेंगे. खास तौर पर उन्होंने कहा कि वह भरत की मां से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे.
अपने वीडियो संदेश में लकी बिष्ट ने कहा, ‘आज मैं भरत तिवारी जी की पूज्य माताजी से मिलने उनके घर बिहार आ रहा हूं. मेरे लिए देश से ऊपर कुछ नहीं है. मैं हमेशा राष्ट्रहित की बात करता हूं और देश के हर युवा से अनुरोध करता हूं कि वे भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।’
‘किसी भी परिस्थिति में हथियारों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए’
लक्की बिष्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में हथियारों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सालों तक समाज के लिए अच्छा काम करता है और लोगों के अधिकारों के लिए लड़ता है, लेकिन एक बार जब वह हथियार उठा लेता है तो उसके सारे अच्छे काम धरे रह जाते हैं और लोगों को सिर्फ वही गलती याद रहती है.
उन्होंने कहा, ‘मैंने भरत तिवारी जी के बारे में जो कुछ भी पाया और विश्लेषण किया, उससे मुझे समझ आया कि वह पिछले पांच वर्षों से लोगों के अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठा रहे थे. लेकिन आज कुछ लोग सिर्फ इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उन्होंने हथियार उठाया था. कोई यह देखने की कोशिश नहीं कर रहा कि उन्होंने वर्षों तक किन मुद्दों पर संघर्ष किया और कितने लोगों की आवाज बने।
तेज प्रताप यादव ने पहले अपने पीए मोतीलाल पर दर्ज कराया चोरी का केस, अब कर दी ये बड़ी कार्रवाई
‘किसी भी आंदोलन या संघर्ष में हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए’
लकी बिष्ट ने वीडियो में यह भी कहा कि समाज को हर पहलू पर विचार करना चाहिए और किसी व्यक्ति के पूरे जीवन और उसके कार्यों को देखकर एक राय बनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं जो लोकतांत्रिक तरीके से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है।
हालांकि, उन्होंने युवाओं से साफ अपील की कि वे किसी भी आंदोलन या संघर्ष में हिंसा और हथियारों का रास्ता न अपनाएं. उनके मुताबिक हथियारों के इस्तेमाल से कोई भी जायज लड़ाई कमजोर हो जाती है और असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं.
सुर्खियों में लकी बिष्ट के परिवार से मुलाकात का ऐलान
गौरतलब है कि 17 जून को भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत हो गयी थी. पुलिस का दावा है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जबकि उसके परिवार वालों का आरोप है कि सरेंडर करने के बाद उसे गोली मारी गई. मामले की न्यायिक जांच चल रही है और कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई है. ऐसे में लकी बिष्ट के बिहार आकर परिवार से मिलने की घोषणा ने इस मामले को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है.
महोदय! भरत तिवारी पर बोलें, बीजेपी नेता ही उठा रहे हैं सवाल, ये सुनकर सीएम सम्राट ने दी ये प्रतिक्रिया





Leave a Reply