भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून यानी शुक्रवार से टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है. मौसम विभाग ने मैच के समय बारिश की संभावना जताई है. यहां जानिए भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज में बारिश को लेकर क्या नियम है. अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? यहां आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे.
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 में बारिश की क्या संभावना है?
मौसम वेबसाइट Accuweather के मुताबिक मैच के दौरान भारी बारिश की आशंका है. दरअसल, भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. यानी भारतीय समय की बात करें तो मैच शाम 6 बजे शुरू होगा. बेलफ़ास्ट में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच बारिश हो सकती है। ऐसे में मैच देर से शुरू हो सकता है. इसके अलावा मैच के दौरान रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है.
स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे बारिश की 49 फीसदी संभावना है. वहीं, 3 बजे के आसपास बारिश की संभावना 59 फीसदी बताई जा रही है. 4 बजे के आसपास फिर से तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है. यानी मैच रद्द होने की आशंका है.
अगर बारिश हुई तो क्या होगा? विजेता का फैसला कैसे होगा?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज में बारिश को लेकर कोई अलग से नियम नहीं बनाया गया है. वैसा ही होगा जैसा अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों में होता है.’ अगर बारिश हुई तो मैच देर से शुरू होगा. अगर ज्यादा देरी हुई तो ओवरों में कटौती कर दी जाएगी. अगर ज्यादा देर तक बारिश होती रही तो मैच 5-5 ओवर का कराने की कोशिश की जाएगी. अगर 5-5 ओवर का भी मैच नहीं खेला जा सका तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में मैच का कोई परिणाम नहीं घोषित किया जाएगा. यानी किसी भी टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
वैभव सूर्यवंशी का अभी नहीं होगा डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह! कोच ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया






Leave a Reply