इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में भी टीम की कमान हैरी ब्रूक को सौंपी है. अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को वनडे टीम में शामिल किया गया है. वहीं फिल साल्ट वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन में, दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है.
इंग्लैंड ने फिल साल्ट को वनडे टीम में मौका नहीं दिया है. बेन डकेट, टॉम बैंटन और विल जैक्स के रूप में तीन ओपनर बल्लेबाज हैं. इसके अलावा इंग्लिश टीम में एक नए चेहरे को भी जगह मिली है. युवा फिनिशर बल्लेबाज जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में जगह मिली है. भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, गस एटिकसन, साकिब महमूद और सैम कुरेन के रूप में पांच तेज गेंदबाज हैं। रेहान अहमद और आदिल राशिद के रूप में दो स्पिनर हैं.
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जो रूट, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक, साकिब महमूद, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोश टोंग।
ये भी पढ़ें-
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, बनीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर






Leave a Reply