महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेला जा रहा है। नॉकआउट चरण के शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है, लेकिन इस बीच एक अपडेट सामने आया है कि अब तक कुल 9 टीमें 2028 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. पाकिस्तान खराब प्रदर्शन के कारण 2026 विश्व कप से बाहर हो गया है, लेकिन उसने 2028 में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
8 टीमों को सीधे प्रवेश
आपको बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा कि 2026 वर्ल्ड कप की प्वाइंट टेबल के दोनों ग्रुप की टॉप-4 टीमें सीधे 2028 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं.
चूंकि अब तक दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अगले विश्व कप में जगह बना ली है।
पाकिस्तान मेजबान होगा
पाकिस्तान की टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. इसके बावजूद उन्हें अगले वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल गई है. दरअसल, पाकिस्तान 2028 विश्व कप की मेजबानी करेगा और मेजबान होने के नाते पाकिस्तान अगला विश्व कप भी खेलेगा. यह नौवीं टीम है, जिसने 2028 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है.
अगले विश्व कप में जाने वाली 10वीं टीम कौन होगी इसका फैसला 6 जुलाई के बाद आईसीसी रैंकिंग के आधार पर होगा। मौजूदा रैंकिंग के मुताबिक आयरलैंड क्वालिफाई करने के लिए काफी अच्छी स्थिति में है, जो फिलहाल दुनिया की नौवीं टीम है. 2028 विश्व कप में कुल 12 टीमें भाग लेंगी। अंतिम दो टीमें ग्लोबल क्वालीफायर से तय होती हैं।
यह भी पढ़ें:
भारत को हराने वाले इस ‘भारतीय’ की मां का रिएक्शन वायरल, बोलीं- टीम इंडिया की हार से दुखी हूं लेकिन…
भारत की हार पर रवींद्र जड़ेजा के कोच ने दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस जानें क्या कहा?






Leave a Reply