भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार (28 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी. यह सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी. तो आइए जानते हैं कैसा है सीरीज का पूरा शेड्यूल.
सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच
बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
पहला टेस्ट गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त (2026), गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त (2026) सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमरा*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
*जसप्रीत बुमरा और साई सुदर्शन का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. सीरीज में हिस्सा लेने के लिए दोनों को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा.
सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
मेजबान श्रीलंका ने अभी तक टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेजबान श्रीलंका किस तरह की टीम की घोषणा करता है.
टीम इंडिया ने इससे पहले जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेला था. यह मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं था। अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। सीरीज के दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की ओर आगे बढ़ेगी. आखिरी चक्र में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनल में जगह नहीं बना पाई.
यह भी पढ़ें: WTC प्वाइंट टेबल में कहां हैं भारत और श्रीलंका, जानें






Leave a Reply